फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 128 एमएम बारिश, शहर और गांवों में बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन
बरसात के जमे खड़े पानी में से कंधे पर एलसीडी रखकर गुजरती हुई युवती - फोटो : AMBALA
विज्ञापन
अंबाला। जिले में रविवार देर रात तक हुई बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नेशनल हाईवे से लेकर शहर और गांव की गलियों में जलभराव हो गया है। लगातार बारिश से खेतों में भी पानी भर गया, जिस कारण हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने की कगार पर है। जिले में सोमवार सुबह तक करीब 128 एमएम बारिश दर्ज की गई है। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार अलसुबह तक जारी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहर के जैन कॉलेज रोड स्थित शालीमार कॉलोनी में घर से पानी निकालते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं साहा के संभालखा गांव निवासी युवक का नदी में नहाते समय पैर फिसल गया। इसके बाद से उसका सुराग नहीं लगा पाया है। यही नहीं अंबाला-जगाधरी हाईवे पर जलभराव से ट्रैफिक पुलिस को अंबाला की तरफ से खुड्डा को और जगाधरी की तरफ से साहा की तरफ रूट डायवर्ट करना पड़ा। जगाधरी की ओर से आने वाले लोगों को साहा से वाया शाहबाद होते हुए अंबाला आना पड़ा।
प्रशासन के दावे हवा
जिले में बाढ़ जैसे हालत न बन पाए हैं। प्रशासन कई दिन से सभी ड्रेनों व नालों की सफाई के दावे कर रहा था। लेकिन लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। हकीकत यह है कि प्रशासन नालों व ड्रेनों की सफाई करवाने में नाकाम रहा। यही कारण है कि बारिश में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सोमवार देर शाम तक शहर के कई इलाकों और गांवों में पानी भरा रहा।
विज्ञापन

शालीमार कॉलोनी में घर से निकाल रहा था पानी, करंट से मौत
अंबाला शहर के जैन कॉलेज रोड स्थित शालीमार कॉलोनी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 30 वर्षीय मृतक पुनीत कौशल एलआईसी का एजेंट का काम करता था। उनके घर में बारिश का पानी घुस गया था, जिसके बाद वह टुल्लू पंप लगाकर घर से पानी बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान पास ही पड़े इनवर्टर से उसे करंट लग गया। हादसे के बाद उसे रविवार रात को शहर सिविल अस्पताल में लाया गया था। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नहाने गया युवक नदी में डूबा
साहा के संभालखा गांव निवासी रोहित (20) सोमवार शाम अपने तीन साथियों के साथ अमरी नदी में नहाने गया था। यहां पैर फिसलने पर वह नदी में डूब गया। साथियों ने इसकी सूचना गांव में दी। गांववाले मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। अब तक उसका पता नहीं लग पाया है। गोताखोर तलाश में लगे हैं।
यह कॉलोनियां रहीं लबालब
अंबाला शहर के गांव सौंडा, वासुदेव कॉलोनी, हुडा के सेक्टर, गांव मानकपुर, डंगडैहरी, लोहगढ़, डंगेडेहरी, नारायणगढ़ रोड, मनमोहन नगर, बलदेव नगर, आसा सिंह गार्डन कॉलोनी, चंडीगढ़ रोड स्थित पावर हाउस कॉलोनी, घास मंडी, जैन कॉलेज रोड, इंको पुलिया सहित अन्य इलाकों में पानी भरा रहा। मंडौर के साथ लगती कई शहरी कालोनियों में पानी आ गया है। कालोनीवासियों का कहना है कि यह पानी गांव मंडोर से आया है और इन गांवों में साथ लगती नहरों से पानी छोड़॑ा गया है।
हाईवे पर पानी, ट्रैफिक किया डायवर्ट
मूसलाधार बारिश से अंबाला-जगाधरी मार्ग पर साहा के साथ लगते गांवों में भी पानी भर गया है। वहीं हाईवे पर पानी आ गया है, जिस कारण तेपला-साहा मार्ग दो पहिया और छोटे वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। इसके साथ ही अंबाला-चंढीगढ़ हाईवे पर भी पानी जमा हो गया, जिस कारण वाहन सड़क के किनारे-किनारे लग कछुआ गति से हाईवे को पार किया।
हाईवे को तोड़ निकाला गांव वालों ने पानी
बारिश से गांव मानकपुर, डंगडेहरी, लोहगढ़ व डडियाना में काफी पानी भर गया। पानी से बचाव के लिए गांव वालों ने हाईवे का एक हिस्सा तोड़ दिया और पानी की निकासी करवाई। गांव वालों का कहना है कि उन्हें यह मजबूरी में करना पड़ा, क्योंकि यदि ऐसा न करते तो गांव में भारी तबाही हो सकती थी। इसी प्रकार चंडीगढ़ रोड पर गांव काकरू, सुल्तानपुर व नारायणगढ़ रोड के पास गांव मंडौर में नहरी पानी छोड़ दिया गया है।
अंडरपास बना आफत, जमीन धंसी
शहर स्थित रेलवे स्टेशन के पास चल रहे अंडरपास का काम कई महीनों बाद शुरू हो चुका है। रविवार बरसात के कारण यहां सड़क का एक हिस्सा ही धंस गया और अंडरब्रिज के लिए खोदी गई जगह में पानी भर गया। इसके अलावा सड़कों को खोदकर उनमें पाइप डालने का काम जनवरी माह से चल रहा है। अब बरसात के कारण इस काम में बाधा आ गयी। सबसे अधिक परेशानी सड़कों के गड्ढों के कारण हो रही है, क्योंकि बरसात में यह गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं।
बाढ़ या जलभराव की समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
नगराधीश सुशील कुमार ने बताया कि जिले में बाढ़ या जलभराव संबंधी जानकारी के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका दूरभाष नंबर 0171-2533360 है। यह नंबर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। कोई भी व्यक्ति जलभराव या बाढ़ संबंधी सूचना इस नंबर पर दे सकता है।
नारायणगढ़ में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित
एसडीएम नारायणगढ़ अदिति ने बताया कि जल भराव की स्थिति में लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए नारायणगढ़ तहसील में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 01734-284002 है। इस नंबर पर फोन करके जल भराव व बाढ़ संबंधी जानकारी दी जा सकती है।
बीबीएमबी कालोनी में भरा पानी, किया रेस्क्यू
अंबाला सिटी। लगातार देर रात तक हुई बारिश ने अंबाला के निचले इलाकों के हालात बिगाड़ कर रख दिए। बीबीएमबी कालोनी तो बुरी तरीके से चपेट में आ गई और लोगों को पुलिस ने काफी मशक्कत से रेस्क्यू किया।
अंबाला में रविवार को दिन से रात तक आलम ये हो गया कि निचले इलाकों में जलभराव हो गया। धुलकोट में बनी भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की कालोनी में इतना भारी भर गया कि लोगों को टैक्टर ट्रॉली व कैंटरों की मदद स-े रेस्क्यू किया गया। कॉलोनी में बने क्वार्टरों में लोगों का सामान पानी में डूब गया। लोगों को जैसे मौका मिला वे उन्हीं हालातों में बाहर आ गए। इस दौरान लोग काफी परेशान दिखे और महिलाएं रोने लगी । कॉलोनी में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं दिखा लेकिन बलदेव नगर के चौंकी इंचार्ज शंभु लाल ने अपनी पुलिस टीम के साथ लोगों को मदद पहुंचा बाहर निकाला। अंबाला में बने बाढ़ जैसे हालात से कई इलाकों में चार चार फुट पानी घुस गया। पानी निकासी के प्रशासन के सभी दावे फेल हो गए। अंबाला छावनी महेश नगर थाना भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। पूरा थाना जलमग्न हो गया और थाने के रिकॉर्ड रूम, कंट्रोल सेंटर, हवालात समेत सभी कमरों में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें