फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से राहत, बाद में उमस ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 16 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
सड़क पर भरा बारिश का पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबाला में शुक्रवार को आई बारिश ने बेशक राहत तो दी, लेकिन बाद में उमस ने परेशानी बढ़ा दी। टूटी सड़कों पर पानी भर गया, जबकि धान उत्पादक किसानों को और बारिश का इंतजार है। हालांकि अंबाला में मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। अभी तक लगभग 40 एमएम बारिश ही रिकार्ड हो पाई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अंबाला में कहीं पर झमाझम तो कहीं पर बूंदाबांदी हुई। जहां पर झमाझम बारिश हुई, वहां पर लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। लोगों को अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। रोजाना बादल तो छा रहे हैं, लेकिन मूसलाधार बारिश नहीं हो रही है। शुक्रवार को बारिश के कारण राहत तो मिली, लेकिन इसके बाद उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। ट्विन सिटी की सड़कों के किनारे जलभराव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों का कहना हे कि यदि झमाझम बारिश होती है, तो परेशानियां और बढ़ सकती हैं। 

उधर, नारायणगढ़ में आई बारिश ने सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर दिया। नारायणगढ़ में बन रही फोरलेन में बरसात का पानी खड़ा होने पर लोगों को काफी ावाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह सुभाष चौक, कालेज रोड पर स्थित कुछ दुकानों में बरसाती पानी घुस गया। दुकानदारों ने बताया कि नाला से पानी की निकासी नहीं हो पाई, जिससे यह पानी दुकान में घुस गया। इसी तरह लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर के मुख्य गेट पर बरसाती पानी जमा हो गया। इसी तरह किसानों का कहना है कि अभी तक बारिश पूरी तरह से नहीं हो पाई है, जबकि अब धान की फसल को सिंचाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें