फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से मिली राहत तो उमसभरी गर्मी ने भी सताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में सुबह बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण कुछ देर तक तो उमसभरी गर्मी से राहत रही, लेकिन दोपहर तक उमसभरी गर्मी बढ़ गई। दिन में कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश होने से शहर में कई जगहों पर सड़क किनारे जलभराव भी हो गया जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में 20.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 24 जुलाई को राज्य में फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसी तरह 27 व 28 जुलाई को भी प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें