अंबाला सिटी। दूरसंचार के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई को लेकर 28 जुलाई को टेलीफोन अदालत का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह अदालत कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार में किया जाएगा, इसमें टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी, टेलीफोन सर्विस, टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने सहित अन्य शिकायतें सुनीं जाएंगी।