फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खेत में बिछी गेहूं की फसल, किसान चिंतित, 29.2 एमएम बरसा पानी

विज्ञापन
बरसात के बाद गिरी हुई फसल दिखाता किसान - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। तेज हवाओं के साथ शनिवार को दूसरे दिन भी बूंदाबांदी जारी रही। शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह करीब डेढ़ बजे तक बरसात चलती रही। इसी कारण 29.2 एमएम बरसात दर्ज की गई। लगातार दो दिन हुई बरसात के चलते जिले का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री पहुंच गया। जोकि दो दिन पहले 27 डिग्री के करीब चला गया था। इस तरह 11 डिग्री तापमान लुढ़कने से न केवल ठंड का एहसास हुआ बल्कि लोग जैकेट के साथ रजाइयां निकलने को मजबूर हो गए। बारिश के चलते जिले का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया जोकि मार्च महीने का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि जिले में बरसात के कारण अभी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन बरसात के साथ तेज हवाओं ने कुछ स्थानों पर किसानों की खून पसीने से सिंची गई फसल को बिछा दिया है। ऐसे किसानों को सीधे तौर पर उत्पादन में नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

आज राहत लेकिन खतरा आगे भी मंडराया
दो दिनों की बूंदाबांदी के बाद रविवार को जिलेवासियों को बरसात से निजात मिलेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो रविवार को धूप खिलेगी। इसके बाद होली तक आकाश साफ रहेगा लेकिन 12 और 13 मार्च को फिर से गरज के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि तक की संभावनाएं मौसम विभाग ने व्यक्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें