फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नवरात्र और ईद पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, श्रद्धालुओं को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमृतसर से जयनगर और न्यू जलपाईगुड़ी की तरफ होगा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चैत्र नवरात्र और जमात-उल-विदा के पर्वों पर घर जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई जोड़ी स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें 144 फेरे लगाएंगी। इससे यूपी, बिहार और जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं। नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन नंबर 04060/04059, यह ट्रेन 18 मार्च से 23 मार्च के बीच चलेगी। आनंद विहार-लौकहा बाजार ट्रेन नंबर 04014/04013, यह ट्रेन 17 मार्च से 24 मार्च तक पटरी पर दौड़ेगी। अमृतसर-जयनगर और न्यू जलपाईगुड़ी का भी संचालन किया जाएगा। इससे पंजाब से बिहार और बंगाल जाने वालों यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों के लिए वाराणसी और लखनऊ के बीच साधारण श्रेणी की ट्रेनें 4 अप्रैल तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

माता के भक्तों के लिए विशेष इंतजाम
नवरात्र के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई दिल्ली से विशेष ट्रेन नंबर 04081/04082 चलाई जाएगी। इसके अलावा कटड़ा से बड़गाम और बानिहाल के बीच भी 17 मार्च से 4 अप्रैल तक अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी, ताकि यात्रियों को बर्थ की कमी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

139 नंबर पर मिलेगी मदद
ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर सकते हैं या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें