फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धुंध से पहले रेलवे तैयार, ट्रेनों में डिवाइस लगने शुरू

विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के लोको लॉबी में रखा फॉग सेफ्टी डिवाइस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। धुंध से पहले ही रेलवे ने ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस (एफएसडी) लगाने की तैयारी कर ली है। ट्रेन में तैनात लोको पायलट और सह लोको पायलट को निर्देश दिए हैं कि वो लोको लॉबी से एफएसडी लेकर ही निकलें, जिससे कि ट्रेन संचालन के दौरान किसी परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संचालन के लिए जरूरी हिदायतों का पाठ भी कर्मचारियों को पढ़ाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक ने भी निर्देश जारी किए हैं कि आगामी मौसम को देखते हुए ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारी पूरी तरह से सचेत रहें ताकि कहीं कोई दुर्घटना न हो।
गठित की टीमें
ट्रेन संचालन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक ने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वो रात के समय औचक निरीक्षण करें ताकि कहीं कोई लापरवाही न हो पाए। इसके लिए विशेष टीमों को गठन भी किया गया है जो रात के समय इंजन में चढ़कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी और एक से दूसरे स्टेशन तक सफर भी करेंगी और इसकी जानकारी लॉग बुक में भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

रेड सिग्नल का रखें विशेष ध्यान
ट्रेन संचालन से जुड़े लोको पायलट और सह लोको पायलट को निर्देश दिए गए हैं कि रेलवे यार्ड में आते ही वो ट्रेन को निर्धारित गति सीमा पर रखें। संचालन के दौरान किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। इस दौरान रेड सिग्नल का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए।
वर्जन
धुंध के मौसम को देखते हुए ट्रेन संचालन से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी को हिदायत दी गइ है कि सुरक्षा का पुरी तरह से ध्यान रखें। धुंध के समय फॉग सेफ्टी डिवाइस काफी कारगर साबित होती है। इसलिए इसके बिना लोको पायलट ट्रेन में नहीं चढ़ पाएगा।
विज्ञापन

मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें