फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन और डिस्टर्ब रहेगा रेलवे यातायात

Wed, 07 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली डिविजन के असावती रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के चलते सात अक्तूबर से लेकर दस अक्तूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अंबाला रेलवे मंडल के मैनेजर दिनेश कुमार व सीनियर डीसीएम प्रवीण कौर द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण इस दौरान कई ट्रेनें रद रहेंगी। जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे। असावती पलवल जिले का गांव है। 
विज्ञापन

सात व आठ अक्तूबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्दअमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस (अप-डाउन), देहरादून-बांद्रा ट्रार्मिनल एक्सप्रेस (अप-डाउन) व इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। जबकि अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-हावड़ा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जबलपुर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पूना एक्सप्रेस, संचखंड एक्सप्रेस, नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस, उज्जैन-देहारादून एक्सप्रेस, बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायर्वट किए जाएंगे।
नौ व दस अक्तूबर को इन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगेचंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस (अप-डाउन), देहरादून-बांद्रा टार्मिनल एक्सप्रैस (अप-डाउन), कोच्चिवली-अमृतसर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस (अप-डाउन) रद्द रहेंगी। जबकि अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (अप- डाउन), श्रीगंगानगर- हावड़ा एक्सप्रेस (अप- डाउन), संचखंड एक्सप्रेस, कालका-शिरड़ी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-नादेड़ एक्सप्रेस (अप-डाउन), चंडीगढ़-कोच्चिवली एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, जम्मूतवी-मद्रास एक्सप्रेस के रूट डायर्वट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें