फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे टेक्नीशियन की बागपत में गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के बब्याल स्थित दलीपगढ़ में रहने वाले रेलवे में टेक्नीशियन दीपक(35) की बागपत में अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। दीपक का गला रेता हुआ था व शरीर पर भी चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

मृतक का शव बागपत के किशनपुर बराल गांव में पूर्वी यमुना नहर की झाल के पास दो दिन पहले मिला था। उस समय शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हत्या की आशंका पर बागपत पुलिस की चार टीमें जांच कर रही थी। शिनाख्त होने पर बागपत पुलिस ने अंबाला कैंट की तोपखाना पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम को परिजनों को सूचित किया। परिजनों को जब शव की फोटो दिखाई तो परिवार ने शिनाख्त की। परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें