फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: कालका-सोलन रेल सेक्शन अभी भी बाधित, तीन चरणों में चल रहा ट्रैक दुरुस्त करने का काम

Tue, 08 Aug 2023 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने कालका-शिमला सेक्शन पर चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया हुआ है। ट्रेन संचालन में दो सप्ताह का समय लगेगा। तीन चरणों में ट्रैक दुरुस्त करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर रेल सेक्शन पर एक माह बीतने के बाद भी टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण अभी भी कालका-सोलन रेल सेक्शन बंद है। सोलन से शिमला तक एक ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में किया जा रहा है।

विज्ञापन


अंबाला मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक को दुरुस्त करने और मलबे को हटाने के लिए तीन चरणों की योजना तैयार की है। पहले चरण में कालका से कुमारहट्टी तक रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जाएगा। दूसरे चरण में कुमारहट्टी से बड़ोग तक और तीसरे चरण में बड़ोग से सोलन तक ट्रैक दुरुस्त किया जाएगा। वहीं जैसे-जैसे ट्रैक दुरुस्त होगा, वैसे-वैसे उस सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

दूसरी बड़ी परेशानी सड़क मार्ग बंद होने की वजह से भी खड़ी हो गई है। भूस्खलन के कारण कालका से शिमला की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग भी प्रभावित है। हालांकि मंगलवार को सड़क से मलबे को हटा दिया गया था और छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जबकि अभी रोडवेज बसों सहित भारी वाहनों के आगमन पर अभी प्रतिबंध है।
विज्ञापन


10 ट्रेनें रद्द
रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने कालका-शिमला सेक्शन पर चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द किया हुआ है। इसमें ट्रेन नंबर 04506, 52456, 72452, 52459, 52455, 04505, 04544, 52452, 52454 और 52460 शिमला-कालका हिमदर्शन एक्सप्रेस शामिल है।

सोलन-शिमला सेक्शन पर चल रही ट्रेन
सोलन से शिमला के बीच रेल सेक्शन पर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।। जबकि कालका से सोलन तक रेल सेक्शन अभी भी बंद है। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि शिमला-सोलन के बीच दोनों दिशाओं में 2 सामान्य और 2 एसएलआर श्रेणी कोच की नई विशेष ट्रेन नंबर 04512/04511 का संचालन शुरू किया गया है। ट्रेन शिमला से सुबह 8.15 बजे प्रस्थान कर 11.25 बजे सोलन पहुंचती है और दोपहर 2.30 बजे सोलन से प्रस्थान कर शाम 5.25 बजे शिमला पहुंचती है। ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में समर जिल, जतोग, तारा देवी, शोघी, कैथलीघाट, कनोह, कंडा घाट, सलोगरा में किया जा रहा है।

बारिश और भूस्खलन के कारण कालका से सोलन रेल सेक्शन अभी पूरी तरह से बंद है। ट्रैक दुरुस्त करने सहित रेल लाइन से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। अभी इसमें कुछ समय लग सकता है। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें