फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गरीबरथ एक्सप्रेस के जले कोच की जांच में जुटी रेलवे की फॉरेंसिक टीम

Wed, 29 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक हादसे के बाद कोच में लगी आग। फाइल फोटो - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे की फॉरेंसिक टीम गरीबरथ एक्सप्रेस में आग लगने की घटना की जांच में जुट गई है ताकि तथ्यों को खंगालकर घटना के संबंध में अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा सके। यह कार्रवाई रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी की जांच के बाद शुरू की गई है। इससे पहले भी विशेषज्ञों की टीम ने चंडीगढ़ पहुंचकर जले हुए कोच का बारीकी से निरीक्षण किया था और अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। हालांकि फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही आग के मुख्य कारणों की जानकारी मिल पाएगी।
कोच जी-19 रहेगा खड़ा
ट्रेन नंबर 12204 के कोच नंबर जी-19 को छोड़कर अन्य दो कोच जी-18 व 20 को दोबारा दुरुस्त करके संचालित किया जाएगा, हालांकि इन कोचों में नुकसान कम हुआ था। इसलिए इसकी खामियों को दूर करने का कार्य भी जल्द शुरु किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम रिपोर्ट तैयार होने तक जी-19 कोच को चंडीगढ़ स्टेशन पर ही रखा जाएगा। इसके बाद जो भी निर्देश रेलवे की तरफ से प्राप्त होंगे तो उसके आधार पर ही कोच को दिल्ली भेजने का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

वायरिंग की होगी जांच
प्राथमिक जानकारी में सामने आया था कि कोच के अंदर लगे एसी डक्ट से चिंगारी महिला यात्री के कंबल पर गिरी थी, इसके बाद आग भड़क गई। इसलिए कोच के अंदर लगी पूरी वायरिंग की जांच की जा रही है। इसके अलावा कोच के कंट्रोल पैनल को भी देखा जा रहा है ताकि खामी को पकड़कर सुधार किया जा सके और फिर इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। इसके अलावा कोच के अंदर अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा भी फॉरेंसिक टीम लेगी।
यह था मामला
घटना 18 अक्तूबर सुबह लगभग 7:30 बजे की है, जब अमृतसर से सहरसा के लिए चली गरीबरथ एक्सप्रेस के कोच नंबर जी-19 में अचानक आग लग गई। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि सीट नंबर 14 पर सो रही महिला के कंबल पर छत से एक चिंगारी गिरी जोकि कुछ ही क्षण में आग का रूप धारण की गई। कोच में लगे सेंसर बज उठे। कोच में धुंआ ही धुंआ फैल गया तो किसी यात्री ने चैन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। आनन-फानन में यात्री ट्रेन से चीख-चिल्लाते हुए नीचे कूदने लगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ रेल यार्ड में खड़े गरीबरथ के कोचों की जांच जारी है। इस कड़ी में अब रेलवे की फॉरेंसिक टीम भी चंडीगढ़ पहुंची है। इससे पहले रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी व उनकी टीम ने जांच-पड़ताल की थी। रिपोर्ट आने में कुछ समय लग जाएगा।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें