फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 26 मार्च की रात साढ़े 4 घंटे बंद रहेगी रेलवे की पूछताछ सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 26 मार्च की रात को रेलवे का पीआरएस सिस्टम यानि पूछताछ सेवाएं लगभग साढ़े चार घंटे के लिए बंद रहेंगी। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (क्रिस) द्वारा पीएनआर फाइलों के कंप्रेशन का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह गतिविधि 26 और 27 मार्च शुक्रवार की मध्यरात्रि को आयोजित की जाएगी। सिस्टम डाउन होने का समय रात 11:45 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे तक रहेगा। इस समय अवधि के दौरान पीएनआर पूछताछ सेवा, टिकट बुकिंग, रद्दीकरण, चार्टिंग और काउंटर रिपोर्ट की सेवाएं बंद रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि जो यात्री 26 मार्च की रात को यात्रा करने वाले हैं या जिन्हें टिकट संबंधी जरूरी कार्य निपटाने हैं, वे इस समय सारिणी को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें