अंबाला। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा व यूथ महासचिव रमणीक शर्मा के निर्देश पर वीरवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर क्रोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ था जोकि 27 सितंबर तक चलेगा। यूआरएमयू की तीनों शाखाओं द्वारा मिलकर दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता शाखा नंबर एक के सचिव विजय प्रभाकर, शाखा नंबर दो के सचिव राजेंद्र मीणा, जीडीआरएन शाखा के सचिव शशी कपूर और मंडल संगठन मंत्री देव शंकर ने की।
उन्होंने कहा कि यूपीएस में संशोधन किया जाए और 12 माह के औसत वेतन या अंतिम वेतन का आधा, दोनों में से जो अधिक हो वह दिया जाए। 1 जनवरी 2004 के पश्चात एनपीएस के नाम पर जो 10 प्रतिशत कामगार के वेतन से कटता है वो ग्रेच्युटी के अलावा 6 माह का एकमुश्त महंगाई भत्ता दिया जाए। यूपीएस में 40 प्रतिशत कम्युटेशन का प्रावधान किया जाए।