फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों में अवैध वसूली करने वाले रेलकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, यात्री बनकर यात्रा करेगी विजिलेंस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार करने वाले टीटीई और आरपीएफ जवानों पर अब सीधे गाज गिरेगी। हाल ही में सामने आई भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने ऑपरेशन क्लीन शुरू किया है इसके तहत अब विजिलेंस टीमें आम यात्री बनकर ट्रेनों में यात्रा करेंगी और भ्रष्ट रेलकर्मियों को रंगे हाथों पकड़ेंगी।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के इस बड़े खेल का खुलासा तब हुआ जब 11 मई को सप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने लखनऊ से मुरादाबाद के बीच हो रही अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर रेल मंत्री को टैग कर दिया। यात्री का आरोप था कि जनरल टिकट पर स्लीपर में यात्रा करने वालों से मनमाने रुपये वसूले जा रहे थे। इस शिकायत के बाद रेल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।



विजिलेंस की नई योजना

रेलवे बोर्ड के निर्देश के मुताबिक, अब विजिलेंस की टीमें किसी वीआईपी की तरह नहीं बल्कि आम आदमी की तरह स्लीपर और जनरल कोचों में तैनात रहेंगी। विजिलेंस अधिकारी बिना वर्दी के यात्रा करेंगे ताकि आरोपी कर्मचारी उन्हें पहचान न सकें। जांच में यह बात सामने आई थी कि अवैध वसूली के बाद टिकटों पर खास क्रॉस के निशान लगाए जाते थे ताकि दूसरे कर्मचारी को पता चल सके कि हिस्सा ले लिया गया है। अब ऐसे गुप्त कोड पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन



दोषियों को नहीं बख्शेंगे

रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की बदतमीजी या धन उगाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेलवे ने अपील की है कि यदि कोई कर्मचारी उनसे अतिरिक्त रुपयों की मांग करे, तो डरे नहीं। यात्री तत्काल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेल मदद एप या सोशल मीडिया हैंडल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।



ट्रेनों में टिकट जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा रहा है। यदि कोई भी रेलकर्मी अवैध वसूली में लिप्त पाया जाता है, तो उसे न केवल निलंबित किया जाएगा, बल्कि सेवा से बर्खास्त करने तक की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें