फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: वंदे भारत के संचालन से जनशताब्दी और इंटरसिटी के समय में होगा परिवर्तन

Tue, 26 Dec 2023 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत को प्लेटफाॅर्म तीन तो अमृतसर-पुरानी दिल्ली को प्लेटफाॅर्म एक पर ठहराव देने की तैयारी है। 
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी दिनों में चलने वाली दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को लेकर अंबाला मंडल के रेलवे अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टेशन पर तैनात अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि दोनों वंदे भारत के संचालन के दौरान कौन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित होंगी।

विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से दो ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं। इसमें ट्रेन नंबर 12057 दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस और 14507 दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है। इन दोनों ट्रेनों की समयसारिणी वंदे भारत की संभावित समयसारिणी से मिल रही है।

इसलिए जनशताब्दी व इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में कुछ परिवर्तन किया जा सकता है। इन ट्रेनों को वंदे भारत से पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा या फिर वंदे भारत के ठहराव के बाद। हालांकि इसकी स्वीकृति ट्रेनों के संचालन से जुड़ी ऑप्रेटिंग विभाग से की जाएगी।
विज्ञापन


अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर ठहराव देने की योजना है। इसी प्लेटफाॅर्म पर ऊना हिमाचल-नई दिल्ली वंदे भारत का भी ठहराव है। वहीं कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाले वंदे भारत को प्लेटफाॅर्म तीन पर ठहराव दिया जा सकता है। इसी प्लेटफाॅर्म पर पूर्व में चल रही कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत रुकती है।

यह है समयसारिणी
पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत की अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की संभावित समयसारिणी शाम 5.27 बजे है और चलने का समय शाम 5.29 बजे। इसी प्रकार नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली नई वंदे भारत की अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने की संभावित समयसारिणी शाम 5.15 बजे और प्रस्थान 5.17 बजे है। वहीं 12057 नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जनशताब्दी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर शाम 5.50 बजे और 14057 दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी अंबाला कैंट स्टेशन पर शाम को 5.15 बजे पहुंचती है।

अभी रेलवे की तरफ से संभावित समयसारिणी जारी की गई है। इसलिए अपनी तरफ से व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू की गई है। रेलवे की तरफ से वंदे भारत के संचालन को लेकर तारीख घोषित नहीं की गई है। जैसे ही जानकारी मिलेगी तो इसे साझा कर दिया जाएगा। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें