अंबाला। अमृतसर के जंडियाला रेलवे स्टेशन पर बैठे किसानों की वजह से अभी भी पंजाब की तरफ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया। इसी कड़ी में ट्रेन नंबर 05211 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल आज यानी 15 दिसंबर को रद्द रहेगी, वापसी में ट्रेन 05212 अमृतसर-डिब्रूगढ़ 17 दिसंबर को भी रद्द रहेगी।
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 02715 नांदेड़-अमृतसर 15 दिसंबर को नई दिल्ली में रद्द होगी, परिणाम स्वरूप 02716 अमृतसर-नांदेड़ 17 दिसंबर को नई दिल्ली से चलेगी। इसी प्रकार 02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर 15 दिसंबर चंडीगढ़ में रद्द, 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस 17 दिसंबर चंडीगढ़ से संचालित, 08237 कोरबा-अमृतसर 15 दिसंबर अंबाला में रद्द, 08238 अमृतसर-कोरबा 17 दिसंबर अंबाला से संचालित, 02357 कोलकाता-अमृतसर 15 दिसंबर अंबाला में रद्द, 02358 अमृतसर-कोलकाता 17 दिसंबर अंबाला से संचालित, 05933 डिब्रूगढ़-अमृतसर 15 दिसंबर अंबाला में रद्द, 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ 18 दिसंबर अंबाला से संचालित, 04651 जयनगर-अमृतसर 15 दिसंबर अंबाला में रद्द, 04652 अमृतसर-जयनगर 16 दिसंबर अंबाला से संचालित होगा। वहीं 02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर, 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल,04649/73 जयनगर-अमृतसर व ट्रेन नंबर 04650/74 अमृतसर-जयनगर को अमृतसर-तरनतारन- ब्यास के रास्ते चलाया जाएगा।