फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूलकोट में सैकड़ों परिवारों की पानी निकासी समस्या का होगा समाधान, बनाई जा रही ड्रेनेज कम रिटेनिंग वॉल

विज्ञापन
civics - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। धूलकोट व किंगफिशर पर्यटक स्थल को बारिश के दिनों में जलभराव से नहीं जूझना पड़ेगा। धूलकोट के अंदर अब जमा होने वाले पानी को सीधा ड्रेनेज कम रिटेनिंग वॉल की मदद से सीधा एयरफोर्स रनवे के अंदर से आने वाले नाले के अंदर मिलाया जाएगा। बाकायदा सिंचाई विभाग की ओर से अंबाला-चंडीगढ़ स्थित किंगफिशर पर्यटक स्थल के अंदर से करीब 90 लाख रुपये की लागत से एक ड्रेनेज तैयार की जा रही है। विभाग का दावा है कि यह महज ड्रेनेज नहीं बल्कि रिटेनिंग वॉल का भी काम करेगी। जो बारिश का पानी पहले धूलकोट में पानी निकासी न होने के कारण खाली प्लाटों या फिर खाली जगह पर जमा हो जाता था वो धूलकोट की पुलिया से लेकर किंगफिशर से आगे पेट्रोल पंप के पास एयरफोर्स से निकलने वाले नाले तक बनने वाली ड्रेनेज की मदद से सीधा निकल जाएगा। इसका अधिकतर काम पूरा हो गया है और कार्य भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

किंगफिशर पर्यटक स्थल बारिश में हो जाता था जलमग्न
धूलकोट के अंदर पानी निकासी के पुख्ता बंदोबस्त न होने के कारण सारा पानी किंगफिशर के पास ही खाली पड़े प्लाट में जमा हो जाता था। यही कारण था कि किंगफिशर के पानी की भी निकाली की जगह न होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति बन जाती थी। यहां तक कि जब भारी बारिश हो जाती थी तो किंगफिशर को बंद देना पड़ता था। चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय अंबाला में पड़ने वाला एक मात्र सरकारी पर्यटक स्थल है जहां मंत्री से लेकर वीआईपी लोगों का ठहराव होता है। लंबे समय से धूलकोट व किंगफिशर की ओर से इस मांग को उठाया जा रहा था जो अब पूरी होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

करीब 90 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज कम रिटेनिंग वॉल तैयार की जा रही है। इसके बनने से धूलकोट के अलावा किंगफिशर में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
-रजत सैनी, जेई, सिंचाई विभाग

civics- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें