अंबाला। पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान वीरवार धरने से उठ गए, लेकिन उन्होंने प्रशासन व पंजाब सरकार से वार्ता के दौरान सिर्फ ट्रैक पर मालगाड़ियों के संचालन की ही हामी भरी है। ट्रैक पर मेल व एक्सप्रेस सहित दूसरी किसी प्रकार की यात्रियों का संचालन नहीं किया जाएगा। इसलिए रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पंजाब व जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनों का संचालन 5 नवंबर तक स्थगित कर दिया है।
अगर पंजाब सरकार सुरक्षा का भरोसा देगी तो रद्दीकरण अवधि के दौरान रेलवे ट्रेनों के संचालन का फैसला ले सकता है। अंबाला वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेनों सहित 44 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद किया गया है, वहीं 34 ट्रेनों के गंतव्य स्टेशनों में बदलाव किया गया है।