फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 नवंबर को रेलवे जारी करेगा मतदाताओं की अंतिम सूची, बोर्ड के आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे के 14 लाख कर्मचारी अपनी मनपसंद यूनियन को रेलवे से मान्यता दिलवाकर अपने काम पूरे करवाएंगे। चुनावों की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन मतदाताओं को लेकर लिस्ट प्रकाशन करने की प्रक्रिया रेलवे ने शुरू कर दी है। चुनाव में मतदान करने वाले कर्मचारियों की फाइनल लिस्ट 5 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

चुनावों को लेकर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक स्थापना दीपक पीटर ग्रेबियल ने शुक्रवार शाम आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जोन के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी को 5 नवंबर तक फाइनल वोटर लिस्ट अपडेट करने का निर्देश दिया है। यूनियन के चुनाव नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है। इससे पहले पिछले साल दो बार और इस साल चुनाव प्रक्रिया को लेकर 3 बार घोषणाएं हो चुकी हैं। अंबाला में भी रेलवे की 4 यूनियन रेल कर्मचारियों के हितों के लिए काम कर रही हैं। इसमें एनआरएमयू, यूआरएमयू, यूआरकेयू व आरएमयू शामिल हैं। मंडल के 14 हजार कर्मचारी अलग-अलग यूनियनों के सदस्य हैं।
वोटर लिस्ट की महत्वपूर्ण तारीख
27 अक्टूबर - वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट तैयार होगा
03 नवंबर - सुधार का मिलेगा मौका
04 नवंबर - सुधार के लिए मिले आवेदनों का निष्पादन
05 नवंबर - फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी।
ये करेंगे मताधिकार का प्रयोग
30 सितंबर 2020 तक सेवारत सभी अराजपत्रित कर्मचारी।
30 सितंबर 2020 तक प्रतिनियुक्ति पर काम करने वाले अराजपत्रित कर्मचारी।
आरपीएफ व आरपीएसएफ में तैनात रेलवे या मंत्रालय के कर्मचारी।
चुनाव टलने से मायूस कर्मचारी
बार-बार चुनाव आगे होने से कर्मचारी मायूस हैं, लेकिन एक बार फिर जारी आदेशों से कर्मचारियों में उत्साह वापिस आया है। कर्मचारी हित में किए गए कार्यों को लेकर यूनियन मैदान में उतरेगी। चुनाव से कर्मचारियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यादराम उपाध्याय, यूआरकेयू पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें