फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला डिपो की दिल्ली जा रही बस शाहबाद में हुई दुर्घटनाग्रस्त बाल-बाल बची सवारियां ड्राइवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ट्रक चालक की लापरवाही सवारियों से भरी बस पर भारी पड़ गई। चालक ने बिना संकेत दिए ट्रक की दिशा बदल दी, तभी अंबाला से दिल्ली जा रही डिपो की बस ट्रक से टकरा गई। संयोग से इस हादसे में सवारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अंबाला से दिल्ली जा रही 20 सवारियों को लेकर अंबाला डिपो की बस शाहाबाद के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर राम मेहर 50 बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से तत्काल शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राम मेहर के सिर में 12 टांके लगाए गए।
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए राम मेहर ने बताया कि हम अंबाला से दिल्ली के जा रहे थे जैसे ही हमने शाहाबाद के नजदीक पीर बाबा की दरगाह को पार किया तो आगे जा रहे ट्रक ड्राइवर ने बिना कोई संकेत दिए ट्रक दिशा बदल दी। जिसे कई बार हॉर्न भी दिया गया लेकिन उसने उसे भी अनसुना कर दिया। देखते ही देखते ट्रक ने एकदम ब्रेक लगा दिया जिससे बस ड्राइवर साइड से ट्रक के पीछे जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें