फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन टैंपल ट्रेन में आग की सूचना से हड़कंप, जांच में मिला जेनरेटर से निकलता धुआं

विज्ञापन
railway - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन नंबर 02904 गोल्डन टैंपल मेल में आग की सूचना से स्टेशन और यार्ड में बैठे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी फायरब्रिगेड को भी दे दी गई। लेकिन जब जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मामला कुछ और ही निकला। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने बताया कि उन्होंने ट्रेन का जनरेटर स्टार्ट किया था और इस वजह से धुएं का गुबार हवा में उठा था। किसान आंदोलन की वजह से 12 जोड़ी ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। सभी ट्रेन पंजाब जाने वाली हैं। इनमें से 9 जोड़ी ट्रेनों को अंबाला जंक्शन, 1 जोड़ी ट्रेन को सहारनपुर और 2 जोड़ी ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन पर रद कर दोबारा संचालित किया जा रहा है। इसमें गोल्डन टैंपल स्पेशल मेल भी शामिल है, जो पिछले लगभग 10 दिनों से अंबाला जंक्शन पर ही रद होकर, यहीं से रवाना हो रही है।
विज्ञापन

रात 1 बजे आई ट्रेन
ट्रेन नंबर 02903 शुक्रवार रात लगभग 1 बजे छावनी रेलवे स्टेशन आई थी। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को रेलवे यार्ड में खड़ा कर दिया गया। शनिवार ट्रेन नंबर 02904 को मुंबई के लिए रवाना होना था। दोपहर लगभग 12.30 बजे स्टेशन पर मौजूद रेेलवे अधिकारियों को सूचना मिली कि यार्ड में खड़ी ट्रेन में आग लग गई है। तुरंत सभी अपने-अपने वाहनों से मौके पर पहुंचे। इस दौरान फायरब्रिगेड की गाड़ी भी यार्ड के नजदीक पहुंच गई। जब ट्रेन के स्टाफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रेन में अब नए रैक लगे हुए हैं और एक बड़ा जनरेटर भी लगाया है, उसी जनरेटर को स्टार्ट करने के दौरान धुएं का बवंडर उठा था।
मिली थी सूचना
ट्रेन नंबर 2904 में आग की सूचना मिली थी। सुरक्षा को देखते हुए तुरंत उचित प्रबंध किए गए। लेकिन मौके पर पहुंचकर जब जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकला। ट्रेन के कर्मचारियों ने बताया कि जनरेटर स्टार्ट के दौरान काफी मात्रा में धुआं निकला था। इससे गलतफहमी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हंसराज, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें