फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ट्रेनें पूरी तरह रद, 18 बीच रास्ते रद होकर चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। किसान आंदोलन व सुरक्षा कारणों को देखते हुए रेलवे ने आज नई दिल्ली-हरिद्वार-नई दिल्ली जनशताब्दी के संचालन में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन अंबाला छावनी जंक्शन पर रद होगी और यहीं से चलेगी। वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि शनिवार को 6 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद और पार्सल ट्रेन सहित 18 लंबी दूरी की ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

आज रद ट्रेन
02053/02054 हरिद्वार-अमृतसर- हरिद्वार जन शताब्दी व 02425/02426 नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व 20925 व 20926 कालका-अंबाला-कालका एक्सप्रेस।
बीच रास्ते रद ट्रेन
02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल, 02925 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर, 04649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 03307 धनबाद-फिरोजपुर, 00901 बांद्रा-अमृतसर पार्सल स्पेशल व ट्रेन नंबर 02057 नई दिल्ली-ऊना जनशताब्दी को अंबाला जंक्शन पर रद किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड व 04651 जयनगर-अमृतसर को दिल्ली स्टेशन पर रद किया जाएगा। इसी प्रकार 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल को सहारनपुर स्टेशन पर रद किया जाएगा।
विज्ञापन

बीच रास्ते संचालित ट्रेन
02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल मेल,02926 अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस, ट्रेन नंबर 03308 फिरोजपुर-धनबाद, 04650 अमृतसर-जयनगर, 00902 जम्मूतवी-बांद्रा पार्सल स्पेशल व ट्रेन नंबर 02058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी को अंबाला जंक्शन से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस व 04652 अमृतसर-जयनगर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर को सहारनपुर स्टेशन से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें