फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एक्सप्रेस अब अंबाला-राजपुरा-खन्ना के बजाय चलेगी अंबाला-चंडीगढ़-लुधियाना के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मुंबई और अमृतसर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने एक नई सुविधा दी है जो पश्चिम एक्सप्रेस पहले अंबाला-राजपुरा-खन्ना के रास्ते चला करती थी, अब वो अंबाला-चंडीगढ़- लुधियाना के रास्ते अपना सफर पूरा करेगी। चंडीगढ़ स्टेशन से लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 02925/02926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन 5 अक्तूबर से बांद्रा टर्मिनस और 7 अक्तूबर अमृतसर से किया गया है। अब यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंबाला-राजपुरा-खन्ना के बजाय अंबाला-चंडीगढ़-लुधियाना से होकर जाया करेगी। बांद्रा से चलकर अमृतसर को जाने वाली वाली ट्रेन नंबर 02925 पश्चिम एक्सप्रेस चंडीगढ़ स्टेशन पर दोपहर 3.35 बजे पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन नंबर 02926 चंडीगढ़ दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी। बांद्रा टर्मिनस और अंबाला के बीच समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।
लिंक ट्रेन होगी बंद
मार्ग परिवर्तन के परिणामस्वरूप अंबाला शहर, सरहिंद और खन्ना में मौजूदा ठहरावों को वापस ले लिया जाएगा क्योंकि ट्रेन अंबाला-चंडीगढ़-लुधियाना के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 20925-20926 बांद्रा टर्मिनस-कालका-बांद्रा टर्मिनस लिंक एक्सप्रेस स्पेशल को बंद कर दिया जाएगा। नियमित ट्रेन सेवाएं बहाल होने पर नियमित ट्रेन नंबर 12925/12926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस भी संशोधित मार्ग और समय के माध्यम से चलने लगेगी।
विज्ञापन

3 ट्रेनों के बाद भी लगातार बढ़ रहे यात्री
अधिकारी ने बताया कि मार्ग परिवर्तन को इन तथ्यों को संज्ञान में रखकर किया गया कि खन्ना, सरहिंद और अंबाला शहर से ट्रेन नंबर 12925/12926 में आरक्षित यात्रियों के बोर्डिंग / डी-बोर्डिंग करने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम थी, जबकि लिंक ट्रेन नंबर 22925/22926 बांद्रा टर्मिनस -कालका-बांद्रा टर्मिनस में चंडीगढ़-मुंबई मार्ग पर तीन द्वि-साप्ताहिक ट्रेनें अर्थात 12450 (गोवा संपर्क क्रांति।), 12452 (चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस) और 12218 (केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) होने के बाद भी यात्रियों की संख्या की अधिक थी। इसलिए मुंबई के लिए यात्रियों को चंडीगढ़ से एक और पूर्ण ट्रेन प्रदान करने के लिए, उक्त ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें