अंबाला। पंजाब में किसान आंदोलन को देखते हुए अभी तक ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। रोजाना हालात का मुआयना करने के बाद प्रत्येक दिन के हिसाब से ट्रेनों को पूर्णतौर व आंशिक तौर पर बीच रास्ते रद करने का सिलसिला जारी है। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक पंकज गुप्ता ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है और रेलवे लगातार पंजाब प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं, हरी झंडी मिलते ही तुरंत प्रभाव से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
आज रद्द ट्रेन
02053/02054 हरिद्वार-अमृतसर- हरिद्वार जन शताब्दी व 02425/02426 नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।
बीच रास्ते रद्द ट्रेन
02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल, 02925 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर, 04649 जयनगर-अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस, 04673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 09025 बांद्रा-अमृतसर, 03307 धनबाद-फिरोजपुर, 00901 बांद्रा-अमृतसर पार्सल स्पेशल को अंबाला छावनी जंक्शन, ट्रेन नंबर 02057 नई दिल्ली-ऊना जनशताब्दी को चंडीगढ़ और ट्रेन नंबर रेलवे स्टेशन पर रद किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड व ट्रेन नंबर 00463 हावडा-अमृतसर को दिल्ली स्टेशन पर रद्द किया जाएगा।
बीच रास्ते संचालित ट्रेन
02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल,02926 अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस,04650 अमृतसर-जयनगर सरयु यमुना एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 03308 फिरोजपुर-धनबाद, 04674 अमृतसर-जयनगर, 09026 अमृतसर-बांद्रा, 00902 जम्मूतवी-बांद्रा पार्सल स्पेशल को अंबाला छावनी जंक्शन से, ट्रेन नंबर 02058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस व 00468 अमृतसर-हावड़ा को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा।