अंबाला। यूपीएससी यानी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने 26 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसमें 8 स्पेशल ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन से होकर गुजरेंगी। रेलवे ने परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए ट्रेनों की समय सारिणी और बीच रास्ते स्टेशनों के ठहराव की घोषणा कर दी है।
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कोविड-19 नियमों के तहत किया जा रहा है। ट्रेनों के संचालन के दौरान भी नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। यात्री ट्रेनें यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षाओं के लिए कोविड के दिशा निर्देशों के अनुरूप यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों और उनके अनुरक्षकों की सुविधा के लिए चलेंगी।
स्टेशन से स्टेशन बीच रास्ते ठहराव चलने की तिथि
दिल्ली-चंडीगढ़, सोनीपत-पानीपत-करनाल-कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट, 5 सितंबर
फरीदकोट-चंडीगढ़, बठिंडा-बरनाला-पटियाला-अंबाला कैंट, 5 सितंबर
भिवानी-चंडीगढ़, रोहतक-जींद-नरवाना-कैथल-कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट, 5 सितंबर
सहारनपुर-चंडीगढ़, यमुनानगर-जगाधरी-अंबाला कैंट, 6 सितंबर,
चंडीगढ़-दिल्ली, अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र-करनाल-पानीपत-सोनीपत, 6 सितंबर
चंडीगढ़-फरीदकोट, अंबाला कैंट-पटियाला-बरनाला-बठिंडा, 6 सितंबर
चंडीगढ़-सहारनपुर, अंबाला कैंट-यमुनानगर-जगाधरी, 6 सितंबर
चंडीगढ़-भिवानी, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, रोहतक, 6 सितंबर