अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के निक्कू वार्ड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को दो स्टाफ नर्स ओर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्स को होम आईसोलेट करने के बाद पूरे निक्कू वार्ड को कुछ समय के लिए बंद कर सैनिटाइज करवाया। बता दें कि गत दिवस पहले ही एक स्टाफ तो एक दिन में दो नवजात बच्चों की मां व दो स्टाफ नर्स मिलाकर संक्रमित पाई गई थी।
अभी तक कुल 5 स्टाफ नर्स संक्रमित हो चुकी है। पूरी एहतियात के बावजूद भी कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा। स्थिति यह बन चुकी है कि निक्कू वार्ड सहित अस्पताल में स्टाफ नर्स का टोटा होना शुरू हो गया है। ज्यादातर होम आईसोलेट होने के कारण काम भी प्रभावित हो रहा है। नवजातों में कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा होने के कारण यहां ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है।