फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी बार्डर जाने वाली ट्रेन में भी घटे यात्री, आठ दिन के लिए चार ट्रेनों का परिचालन बंद

विज्ञापन
railway - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना वायरस का डर अब देश में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों पर भी नजर आ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से अटारी बार्डर तक जाने वाली 4 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर और अटारी के बीच दोनों दिशाओं में चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 01709 जबलपुर-अटारी साप्ताहिक जोकि शनिवार को चला करती थी, वह अब 21 से 28 मार्च तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 01710 अटारी-जबलपुर साप्ताहिक जोकि रविवार को चला करती थी, वह 22 से 29 मार्च तक रद्द, मंगलवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 01707 जबलपुर-अटारी साप्ताहिक 24 से 31 मार्च तक रद्द और बुधवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 01708 अटारी-जबलपुर साप्ताहिक को 25 से 1 अप्रैल तक रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें