अंबाला। देवबंद-मुज्जफरनगर के बीच दोहरी रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस कारण छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 4 ट्रेनों को रद्द, 3 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द, 2 ट्रेनों को बदले रूट से व 2 ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि उपरोक्त दोनों स्टेशनों के बीच डबल रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के संबंध में मुज्जफरनगर ,रोहाना कलां ,बामन हेरी और देवबंद स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के संपादन के लिए उत्तर रेलवे द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक्स लिए जाएंगे। ट्रेनों के संबंध में सभी तरह की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और रेलवे वेबसाइट से प्राप्त होगी।
रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 1 मार्च से 6 जून तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14522 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस भी 1 मार्च से 6 जून तक रद्द, 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 29 फरवरी रद्द, 12688/22688 देहरादून/चंडीगढ़-मदुरेई एक्सप्रेस 2 मार्च को रद्द रहेगी।
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर को दिल्ली-सहारनपुर के बीच 1 मार्च से 6 जून तक रद्द रखा जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर को सहारनपुर-दिल्ली के बीच 1 मार्च से 6 जून तक रद्द रखा जाएगा। 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर को सहारनपुर-दिल्ली के बीच 3 मार्च से 6 मार्च तक रद्द रखा जाएगा।
रूट परिवर्तन ट्रेन
नंबर 14682 जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 5 व 6 मार्च को टपरी-शामली-नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस को 6 मार्च को नई दिल्ली-शामली-टपरी के रास्ते चलाया जाएगा।
देरी से चलने वाली ट्रेन
ट्रेन नंबर 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 3 मार्च को इंदौर रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.55 की जगह शाम 5.25 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार टर्मिनस 3 मार्च को रात 11.30 बजे की जगह तड़के 3.30 बजे रवाना होगी।