फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दर्शन और आस्था सर्किट ट्रेन की तर्ज पर आईआरसीटीसी चलाएगा तीर्थ यात्रा स्पेशल, तैयारी करें

Fri, 14 Feb 2020 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे अब भारत दर्शन टूरिस्ट और आस्था सर्किट ट्रेन की तरह जल्द ही तीर्थ यात्रा विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। रेल मंत्रालय के आदेश पर रेलवे बोर्ड ने 11 फरवरी को अधिसूचना जारी कर आईआरसीटीसी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि गर्मी के मौसम में यात्रियों को इसका फायदा मिल सके।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
भारतीय रेल
आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जा रही भारत दर्शन टूरिस्ट और आस्था सर्किट ट्रेन की लोकप्रियता यात्रियों में बढ़ती जा रही है क्योंकि यह ट्रेन किराए, सुविधा और सुरक्षा के मामले में काफी अव्वल है। एक ही ट्रेन में यात्री कम खर्च पर दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थित दर्शनीय स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। यात्रियों से लगातार मिल रहे सुझाव के बाद पहली बार रेलवे ने तीर्थ यात्रा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है इसमें स्लीपर और एसी कोच एक साथ होंगे। यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और अधिकृत एजेंट से की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय रेलवे
13 एलएचबी कोच होंगे
आईआरसीटीसी चंडीगढ़ अधिकारी ने बताया कि एलएचबी कोच काफी सुरक्षित होते हैं और इनमें स्पेस भी दूसरे कोच से अधिक होता है। नई चलने वाली तीर्थ यात्रा ट्रेन में 13 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जरूरत अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है। 5 स्लीपर और 5 थर्ड एसी कोच तीर्थ यात्रा स्पेशल रेलगाड़ी में पहली बार स्लीपर व थर्ड एसी कोच को एक साथ लगाया जाएगा। इसमें 5 स्लीपर श्रेणी, 5 थर्ड एसी, 2 एसएलआर व 1 कोच में पैंट्री स्थापित होगी।

4 of 8
भारतीय रेलवे
किफायती होगा किराया
आईआरसीटीसी के अधीन चलने वाली तीर्थ यात्रा रेलगाड़ी का किराया यात्रियों की जेब के हिसाब से अनुकुल होगा। इसमें स्लीपर श्रेणी के लिए प्रत्येक यात्री को प्रतिदिन के हिसाब से 900 रूपए और थर्ड एसी कोच में प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति के हिसाब से 1300 रूपए देने होंगे। यानि अगर ट्रेन का 4 दिन का सफर है तो यात्री को 3600 रूपए देने होंगे।
विज्ञापन

5 of 8
भारतीय रेलवे
6 महीने के ट्रायल पर चलेगी
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए आदेशों के तहत तीर्थ यात्रा ट्रेन 6 महीने के ट्रायल पर चलाई जाएगी। 11 फरवरी से लेकर 10 अगस्त तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अगर यात्रियों में ट्रेन का रूझान बढ़ता है तो इसकी समय अवधि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
भारतीय रेलवे
29 नवंबर 2004 को चली थी पहली ट्रेन
ग्रुप, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की डिमांड पर आईआरसीटीसी द्वारा समय-समय भारत दर्शन और आस्था सर्किट ट्रेन चलाईं जा रही है। यात्री इसमें सुविधा अनुसार बुकिंग कराकर सफर कर सकते हैं। रेलवे ने पहली बार भारत दर्शन ट्रेन की शुरुआत 29 नवंबर 2004 में की थी और इसका पहला नाम विलेज ऑन व्हील्स रखा गया था।
विज्ञापन

7 of 8
भारतीय रेलवे
तीर्थ यात्रा ट्रेन के फायदे
तीर्थ यात्रा विशेष रेलगाड़ी में स्लीपर और थर्ड एसी का कंफर्म टिकट मिलेगा। ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान रात्रि विश्राम की व्यवस्था मिलेगी, मांग होने पर अतिरिक्त कोच जोड़ा जा सकता है, बीच रास्ते के छोटे-बड़े स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा, प्रत्येक कोच में सुरक्षा कर्मचारी।
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय रेलवे
यात्रियों से मिले सुझाव के बाद तीर्थ यात्रा ट्रेन शुरु की जा रही है, पहली बार किफायती खर्च पर ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी के 5-5 एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। ट्रेन का ट्रायल 6 महीने रहेगा।
- सुखविंदर सिंह, आईआरसीटीसी अधिकारी चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें