फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दबिश, तीन जगह पर कम मिले यूरिया के कट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। यूरिया की कालाबाजारी को लेकर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने मंगलवार शाम को अंबाला सिटी के बलाना व सुल्लर सहित मटहेड़ी शेखां गांव में दबिश दी गई। दबिश के दौरान मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को तीनों जगह पर खामियां मिलीं।
तीनों पर यूरिया खाद के कट्टों में कमी मिली। मौके पर मौजूद कृषि तथा किसान कल्याण विभाग ने तीनों दुकानों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यूरिया खाद की तीन जगह पर कालाबाजारी हो रही है, उन्होंने तुरंत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग अधिकारी डाॅ. जगमोहन सिंह से संपर्क किया, इसके बाद टीम में उप निरीक्षक परविंदर कुमार, लेखा अधिकारी मनदीप सिंह के साथ संयुक्त तौर पर कार्रवाइ की।
विज्ञापन

टीम ने बलाना गांव स्थित द बलाना बहुउद्दशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बलाना व सुल्लर गांव स्थित सेल प्वाइंट के गोदाम में पीओएस मशीन व मौजूद स्टॉक में असमानता पाई गई, इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने उक्त समिति को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया। नोटिस का जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रोकी बिक्री : इसी प्रकार उक्त टीम ने मटहेड़ी शेखां स्थर्त मैसर्ज कालड़ा पेस्टीसाइड का जब औचक निरीक्षण किया तो पीओएस मशीन व गोदाम में मौजूद स्टॉक भिन्न पाया गया इसमें यूरिया के 36 बैग, एसएसपी जैविक खाद के 25 बैग, जिनसटेजड के 28 बैग, पोटाश के 16 बैग, टीएसपी के तीन बैग, डीएपी के 48 बैग, एनपीके 123216 के 12 बैग कम पाए गए। मौके पर मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी डाॅ. जगमोहन सिंह ने उक्त फर्म पर मौजूद उक्त उर्वरकों की तुरंत आगामी आदेश तक बिक्री करने प्रतिबंध लगा दिया। अब इस फर्म को भी नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें