अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी 95 वीं बार चुनाव हारने के बाद अपने होश खो चुके हैं।
उन्होंने राहुल को नसीहत दी कि उन्हें बयानबाजी करने से पहले अपने परिवार का इतिहास पढ़ना चाहिए।
उन्होंने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए विज ने कहा कि अगर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चाहतीं, तो 90 हजार युद्ध बंदियों के बदले पाकिस्तान से पीओके मांग सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में वंदे मातरम् के सभी छह छंदों को अनिवार्य करने के फैसले का विज ने स्वागत किया। वहीं, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के विरोध पर उन्होंने कहा कि ओवैसी को देशहित की हर बात पर बोलने की आदत है। वीरवार को ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री ने इसे लोकतंत्र का हिस्सा बताया। संवाद