फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के उतारे चढ़ाव के साथ बढ़ती रही एयरफोर्स अधिकारियों की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के उतारचढ़ाव के बीच राफेल की लैंडिंग होने तक न केवल एयरफोर्स अधिकारियों बल्कि अंबाला प्रशासन की भी सांसे अटकी रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी सच होता नजर आने लगा था। सुबह की शुरूआत सूर्यदेव के साथ हुई, लेकिन सुबह साढ़े नौ बजते ही मौसम ने करवटें लेना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आकाश में काली घटाएं छा गई। इधर, मौसम करवटें ले रहा था उधर सभी की धड़कने तेज हो रही थी। मौसम के मिजाज के साथ इंडियन एयरफोर्स ने प्लान बी की रणनीति भी बनाई हुई थी। लेकिन दसकी जरूरत ही नहीं पड़ी
विज्ञापन

क्या था प्लान बी
दरअसल अंबाला में मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावनाएं व्यक्त की थी। इसीलिए इंडियन एयरफोर्स से प्लान बी के तहत जोधपुर राजस्थान के एयरबेस को स्टैंडबाई पॉजिशिन में रखा था। बरसात आती तो सभी लड़ाकू विमानों को वहीं पर लैंड करवाया जाता।
राफेल उतरते ही छाए बादल
सुबह करीब 11 बजे बादल छट गए और एक बार फिर से आकाश में धूप निकल गई। धूप इतनी तेज थी कि एक-एक पल काटना कर्मचारियों व अन्य लोग जोकि खुले आकाश तले राफेल का इंतजार कर रहे थे सभी के लिए जटिल हो गया। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे जैसे ही राफेल की लैंडिंग हुई फिर से बादल छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें