फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंबाला का हुआ राफेल, दुश्मन के मनसूबे होंगे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार बुधवार को वह पल आ ही गया, जिसका सभी को इंतजार था। सात हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर करीब तीन बजकर 10 मिनट पर अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन में राफेल ने सुरक्षित लैंडिंग की। अपने ही अंदाज में पहले तीन और फिर दो राफेल ने आकाश में ही कलाबाजियां दिखाते हुए कट मारे और एक-एक करके सभी पांच राफेल सुरक्षित उतरने के साथ अंबाला के हो गए। अब अंबाला के यह राफेल दुश्मन के सभी मंसूबों को फेल करने के लिए यहीं पर तैनात रहेंगे। लैंडिंग के बाद इनका स्वागत वाटर सेल्यूट के साथ किया गया। हालांकि अभी इंडक्शन के लिए अलग से सेरेमनी होनी बाकी है।
विज्ञापन

राफेल के आने से पहले शुरू हुई एयर पेट्रोलिंग
जैसे ही अंबाला एयरफोर्स को राफेल के आने की सूचना मिली तो करीब ढाई बजे एयर पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं आर्मी और एयरफोर्स की अलग-अलग टुकड़ियां भी हरकत में आ गई। इससे पहले पूरे एरिया पर आर्मी और एयरफोर्स की सेना के साथ इंटेलिजेंस की निगरानी रही। सेना नगर से आर्मी एरिया में प्रवेश को वर्जित कर दिया गया। इसी तरह छावनी में इंदिरा चौक की तरफ से आर्मी एरिया में प्रवेश निषेध कर दिया गया।
गर्व से चौड़ा हो गया अंबालावासियों का सीना
पांच राफेल जैसे ही अंबाला की धरती पर उतरे तो प्रत्येक अंबालावासियों और हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। राफेल के दर्शनों के लिए अंबालावासी सुबह से ही आकाश व टेलीविजन पर टकटकी लगाए बैठे रहे। बता दें कि बलदेव नगरवासियों सहित छह गांव के लोगों को वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से रोकने के लिए धारा 144 भी अंबाला उपायुक्त ने लगाई थी। वहीं बलदेव नगर में तो लोगों को अपने ही घरों की छतों पर आने से रोक दिया गया था। इसीलिए यह लोग टेलीविजन स्क्रीन पर राफेल के उतरने तक नजरें गढ़ाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें