अंबाला जिले में टॉप करने वाली राधिका का मुंह मीटा करवाते अभिभावक। स्वंय
- फोटो : samvad
अंबाला। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी। जिले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बेटियां रहीं। बेटियां के टॉप आने पर जहां अभिभावकों ने खुशी जाहिर की वहीं स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन सहित प्राचार्य व शिक्षकों ने बेटियों का मुंह मीठा कराया और उन्हें आगामी भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
जिले में पहले स्थान पर मुलाना निवासी राधिका रहीं। उन्होंने परीक्षा में 500 में से 492 अंक हासिल किए। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर जिले के बड़ी बस्सी गांव निवासी लवलीन कौर रहीं उन्हाेंने परीक्षा में 491 अंक हासिल किए। तीसरा स्थान अंबाला सिटी निवासी कुमकुम यादव ने पाया है, उन्होंने जिले में 490 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
अंबाला जिले में टॉप करने वाली राधिका का मुंह मीटा करवाते अभिभावक। स्वंय- फोटो : samvad
अंबाला जिले में टॉप करने वाली राधिका का मुंह मीटा करवाते अभिभावक। स्वंय- फोटो : samvad