फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में उतरी कार, पांच घायल

Mon, 04 Aug 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चंडीगढ़ से जींद जा रही एक कार अचानक शहर में गड्ढे में उतर गई। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। पांचों को काफी चोटें आई हैं। सभी घायल शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है ये हादसा उस वक्त हुआ, जब चालक को कार चलाते समय अचानक झपकी आई। इस घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की रहने वाली घायल शालू ने बताया कि वह पति देवीदयाल, बच्चों निशा, नौ वर्षीय बच्ची हन्नी और जेठानी सरोज के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ से जींद अपनी ननद के पास जा रहे थे। कार उनके पति देवी दयाल ही चला रहे थे।

जैसे ही वह अंबाला शहर एरिया में पहुंचे तो अचानक हाइवे पर कार चलाते हुए पति देवीदयाल को झपकी आ गई और उन्होंने नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते कार सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में परिवार के सभी सदस्यों को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस को इस घटना की सूचना वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार सभी घायलों को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल पहुंचवाया। जहां सभी घायल उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें