फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चों को दी भारतीय संस्कृति की जानकारी

Sat, 13 Jun 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी में भारत विकास परिषद द्वारा लगाए ​शिविर में मौजूद बच्चे व गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा की ओर से पीपली बाजार स्थित पीपल वाले शिव मंदिर में 20 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मां सरस्वती डांस एंड योगा एकेडमी के सहयोग से चल रहे इस शिविर के 8 वें दिन बच्चों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष राजकुमार पुरी के मार्गदर्शन और संयोजक यशवीर शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। भारत जानो अभियान के तहत बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें कॉपी, पेंसिल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
शिविर की सफलता में महिला सहभागिता चांदनी पुरी और रितु शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, अरविंद जैन, जोगिंदर सिंह, कुलदीप कौर, हरीश सचदेवा, अमित सूद, मनीष सेठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें