फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी से डेयरी हटाने के लिए हंगामा

Sun, 16 Feb 2014 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर की जग्गी कॉलोनी फेस टू में चल रही एक डेयरी को हटवाने को लेकर नगर निगम कर्मचारी और डेयरी संचालक आपस में उलझ गए। इस दौरान वहां काफी हंगामा हो गया।
विज्ञापन


निगम की टीम जेसीबी से डेयरी को हटाने के मूड में गई थी। लेकिन बाद में हंगामे के लिए निगम अफसरों ने डेयरी संचालक को 10 दिन में डेयरी हटवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी ठोका है। इस अवसर पर एसडीएम अंबाला विनय प्रताप सिंह और नगर निगम के ईओ भी मौजूद रहे।

आसपास गंदगी से परेशान थे लोग
जानकारी देते हुए नगर निगम ईओ मानविंदर सिंह ने बताया कि जग्गी कॉलोनी फे स-2 में एक डेयरी मौजूद है। ये डेयरी यहां प्रतिबंध के बावजूद बनी है, जबकि निगम ने शहर के डेयरी वालों को कांवला और खतौली शिफ्ट होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ईओ के अनुसार इसी डेयरी की वजह से आसपास फैली गंदगी के कारण लोगों की लगातार शिकायतें आ रही थी। लोग कई दिनों से डेयरी को शिफ्ट करने के लिए शिकायतें दे रहे थे।

इसी के चलते  शनिवार को एसडीएम के आदेशों अनुसार नगर निगम अधिकारियों का दस्ता डेयरी खाली करवाने पहुंचा। लेकिन काफी देर तक बातचीत का दौर ही चलता रहा। मगर डेयरी संचालक डेयरी बंद करने की बात पर राजी नहीं था।

इस दौरान हंगामा हो गया और अफसरों से बहसबाजी हो गई। आखिर में नगर निगम दस्ते ने पुलिस बल के साथ डेयरी में भैंसों को निकलवा डेयरी को ताला लगा दिया। डेयरी संचालक को डेयरी हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया है। जबकि उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी ठोका है।

भैंसों को वहीं नजदीक खाली प्लाटों में छोड़ दिया है। उधर, पुलिस एसएचओ  बलदेव नगर मुनीष कुमार ने बताया कि एसडीएम के आदेशो पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम ने पुलिस प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए डेयरी खाली करने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें