फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पड़ाव थाने की जगह के लिए मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चौकी और थानों का नया भवन बनाने के लिए विभाग गंभीर हो गया है। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल, पड़ाव थाने, माॅडल टाउन और करधान चौकी के अलावा पंजोखरा थाने की भी शिफ्टिंग प्रक्रिया के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस की तरफ से महज अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित पड़ाव थाने के लिए जगह का चयन हुआ है। नई जगह शास्त्री कॉलोनी के पास ही इंडियन ऑयल के साथ हारट्रोन कार्यालय परिसर में इसकी जगह देखी है और यह अंबाला-दिल्ली हाईवे के लिंक रोड पर होने के कारण ठीक है। ऐसे में पुलिस के आलाधिकारियों की तरफ से नई बिल्डिंग की चयनित जगह को लेकर डीजीपी के पास प्रस्ताव भेजा है।
अनुमति मिलने के बाद इस जमीन की ट्रांसफर ऑफ लैंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि इस जगह पर पहले ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों के अलावा जमीन में से गुजर रही इंडियन ऑयल की पाइप लाइन की परेशानी आ रही थी। ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से अपनी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई थी। ऐसे में यह निर्णय लिया गया था कि इन दोनों के बीच की जगह पर पड़ाव थाने की बिल्डिंग बन जाएगी। ऐसे में डीजीपी से अनुमति मिलने के बाद इंतजार है और उसके बाद ट्रांसफर लैंड, थाने का एस्टीमेट व टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

डीजीपी की बैठक में उठा था मुद्दा

थानों और चौकी की नई बिल्डिंग को प्राइम लोकेशन पर शिफ्ट करने का मुद्दा विगत दिवस ही अंबाला आए डीजीपी शत्रुजीत कपूर की मीटिंग में भी उठा था। इसके अलावा गत दिवस उपायुक्त ने भी अधिकारियों से मीटिंग कर पड़ाव थाने के अलावा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल थाने, माॅडल टाउन और करधान चौकी की जगह के लिए 10 अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी थी।
मौके की जगह तलाशने में जुटे पुलिस मुलाजिम

दरअसल, नई बिल्डिंग के लिए मौके की जगह तलाशने के लिए बोला गया है। जो मुख्य मार्ग पर स्थित हो और आसानी से लोग उसमें आ जा सके। ऐसे में पुलिस मुलाजिमों की परेशानी बन गई है। हालांकि राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल थाने, माॅडल टाउन व करधान चौकी, पंजोखरा थाना के लिए कई जगह देखी गई है लेकिन वो मौके पर न होने के कारण चयनित नहीं हुई।
वर्जन


पड़ाव थाने की जमीन देखी गई है और उसका प्रस्ताव आगे भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पंजोखरा, राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल थाने व मॉडल टाउन व करधान चौकी की शिफ्टिंग को लेकर जगह की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

कुलदीप सैनी, एसडीओ, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें