फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सनातन धर्म सभा के प्रधान बने प्रो. ताराचंद, उप प्रधान संदीप

Sun, 12 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा का तीन वर्षीय चुनाव सर्वसहमति से हुआ। प्रो. ताराचंद गुप्ता को प्रधान, संदीप अग्रवाल को उपप्रधान, सुधीर विंदलस को महासचिव, संजय गुप्ता सहायक सचिव व अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसमें चुनाव अधिकारी के तौर पर ठाकुर सिंह मौजूद रहे। सभा प्रधान ताराचंद ने कहा, सभा के सभी सदस्यों को साथ लेकर शहर के लिए सामाजिक, शैक्षणिक व अन्य कार्य किए जाएंगे तथा सभा के अंतर्गत संचालित सभी संस्थाएं उन्नति के नए शिखर पर पहुंचेंगी।

सभा में 50 सदस्य

महासचिव सुधीर विंदलस ने बताया की यह सभा 1915 में समाज सेवा के कार्य के लिए बनाई गई थी तथा यह सभा 1935 में पंजीकृत हुई, तब से अब तक सनातन धर्म सभा की ओर से अंबाला कैंट के वासियों के लिए बहुत से सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। सभा में लगभग 50 सदस्य हैं जो अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्य में अग्रणी
सभा महासचिव सुधीर विंदलस ने बताया कि सभा के अंतर्गत लगभग 32 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसमें शिक्षा संस्थाएं, मंदिर, धर्मशालाएं, नेचर क्योर अस्पताल, फिजियोथेरेपी अस्पताल, अंधविद्यालय, संतनिवास, गरीब लड़कियों के लिए सिलाई सेंटर तथा मंदिर में प्रतिदिन दोपहर का लंगर और गोशाला में प्रतिमास बीमार गोवंश की दवाइयां भेजी जाती हैं। गोशाला में एक लगभग 60 फुट ऊंचा पांच मंजिला पक्षी घर का निर्माण भी कराया गया है और इसमें लगभग 2400 पक्षी एक साथ भयमुक्त रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें