संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन पिछले एक सप्ताह से अपने कार्यालय में नहीं बैठ पाए है। ऐसे में फरियाद लेकर जाने वाले लोगों को लौटना पड़ रहा है। हालांकि संबंधित अधिकारियों का कहना है कि आईजी पंकज नैन पर मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी का प्रभार होने के कारण वह व्यस्त चल रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्तूबर को हरियाणा आएंगे, इसके अगले दिन 18 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला पहुंचेंगी। वह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर एक खास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। ऐसे में वीवीआईपी मूवमेंट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है, इसको लेकर भी तैयारी भी चल रही है।