अंबाला। छावनी के आर्य कालेज के एनएसएस एवं एनसीसी यूनिट के विद्यार्थियों ने आर्य समाज मंदिर, पंजाबी मोहल्ला में आयोजित वेद प्रचार महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई शोभायात्रा में भाग लिया। इस शोभायात्रा में कॉलेज के लगभग 45 छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान कॉलेज की ओर से प्रोफेसर शीनम, प्रोफेसर शुभम, प्रोफेसर ओमिका एवं प्रोफेसर संध्या सहित अन्य संकाय सदस्यों ने भी शोभायात्रा में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रो. अंजू बाला ने इस अवसर पर कहा कि वेद प्रचार महोत्सव के तहत आयोजित ऐसी भव्य शोभायात्राएं हमें अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं।