फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मंत्रियों का अनिल विज से मिलने का सिलसिला जारी, पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने भी लिया आशीर्वाद

Sun, 24 Mar 2024 11:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पंचायत राज्य मंत्री महीपाल ढांडा रविवार को पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। पूर्व गृहमंत्री विज ने महीपाल ढांडा को शॉल भेंट कर स्वागत किया। उसके उपरांत राजनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल विज और पंचायत मंत्री महीपाल ढांडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल के बाद भी मंत्रियों का पूर्व मंत्री अनिल विज से मुलाकात करने का सिलसला जारी है। इस कड़ी में पंचायत, विकास एवं कोआपरेटिव राज्य मंत्री महीपाल ढांडा ने अनिल विज के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान विज ने शॉल भेंट कर आशीर्वाद दिया। मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज और महीपाल ढांडा के बीच राजनीति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इससे दो दिन पहले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मिलने अंबाला पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। सीएम और विज के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। अंबाला शहर से भाजपा के विधायक असीम गोयल राज्य मंत्री बनने के बाद बुधवार को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे थे। बता दें कि हरियाणा में 12 मार्च को भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटने के बाद नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की मीटिंग हुई। विज अचानक मीटिंग से नाराज होकर निकल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें