फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा मुक्त गांवों की प्रक्रिया तेज, थानों से मांगा जा रहा रिकॉर्ड

विज्ञापन
नशा मुक्त होने पर गांव के लोगों से बातचीत करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिलाभर के सभी पुलिस थानों ने रिकॉर्ड मांगा जा रहा है, जिन गांवों ने नशे से तौबा कर लिया है। पुलिस का यह कदम काफी कारगर भी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही अंबाला सिटी में मटहेड़ी जट्टां, बहबलपुर, भड़ी को नशा मुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्र अपने-अपने इलाकों के वार्ड, गली-मोहल्लों सहित गांव भी नजर बनाए हुए है। जहां अभी तक कोई भी नशे का केस नहीं आया हो या कोई नशा न करता हो। रिकॉर्ड खंगालने के अलावा सरपंचों और वहां के मुख्य लोगों से भी मदद ली जा रही है। अभी तक 189 गांव और 24 वार्ड पूरी तरह से नशा मुक्त होने की बात कहीं जा रही है लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है।
पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित

इस अभियान को कारगर बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अलावा डीएसपी और अंबाला पुलिस अधीक्षक भी मैदान में उतरे हैं। जो खुद इन गांवों के लोगों को आभार व्यक्त कर रहे हैं। गत दिवस एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने खुद भड़ी गांव का दौरा किया था। गांव के मौजिज व्यक्तियों से मिलकर गांव को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। यहां तक कि नशामुक्त अभियान में सहयोग करने वाले सभी सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि गांव व संबंधित इलाकों के लोग भी प्रण ले रहे हैं कि भविष्य में भी हर प्रकार के नशे पर प्रतिबंध रहेगा और गांव के युवकों को खेलकूद व शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन

अंबाला के नशा मुक्त गांव, वार्ड को चिह्नित किया जा रहा है। जो नशा मुक्त हो रहे हैं वहां का भी जायजा लिया जा रहा है। गांव में नशा मुक्त के बोर्ड भी चस्पा किए जा रहे हैं।
रजत गुलिया, डीएसपी अंबाला कैंट
वर्जन
अंबाला की कई ग्राम पंचायतों को नशा-मुक्त घोषित किया गया है। नशामुक्त अभियान में सहयोग करने वाले सभी सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने वाले गांव के सरपंचों, पार्षदों व अन्य मौजिज व्यक्तियों का आभार है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह भोरिया, पुलिस अधीक्षक अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें