फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 28 जून तक चलेगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के सनातन धर्म कॉलेज में ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 28 जून तक कॉलेज में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक फार्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.राजेंद्र सिंह ने कॉलेज के यूजी, पीजी और अतिरिक्त कोर्सों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में मल्टी डिसीप्लीनरी अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में बैचलर ऑफ आर्ट्स (इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, गणित, म्यूजिक गायन, म्यूजिक वादय, शारीरिक शिक्षा, ऑफिस मैनेजमेंट), बैचलर ऑफ लाइफ साइंस (बॉटनी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी), बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस ( कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रोनिस, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान) एवं अंडर ग्रेजुएट सिंगल मेजर प्रोग्राम के अंतर्गत बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) इंग्लिश, बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस, बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) संस्कृत, बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं इंटर डिस्पलीनरी प्रोग्राम में अंतर्गत बीसीए, बीकॉम, बैचलर ऑफ होम साइंस, बीकॉम (वोकेशनल) कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीकॉम (वोकेशनल) प्रिंसिपलस एंड प्रैक्टिस ऑफ़ इंश्योरेंस, बी कॉम (वोकेशनल) ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रिटेरियल प्रैक्टिस, बीकॉम (वोकेशनल) एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट, बीबीए, बैचलर ऑफ वोकेशन इन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कोर्स हैं। इसके अतिरिक्त कॉलेज में शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें