फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इलाज नहीं मिल रही तारीख, मरीज परेशान

विज्ञापन
अंबाला सिटी: नागरिक अस्पताल की फाइल फोटो। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन करवाने के लिए आने वाले मरीजों को अब सिर्फ तारीख ही मिल रही है। इलाज के लिए उन्हें प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा है। हालांकि ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीज को डॉ. जरूरी जांच करवाने के निर्देश तो लिख देते हैं पर जैसे ही फाइल एनेस्थीसिया विभाग में पहुंचती है तो वहां मामला अटक जाता है। यहां के एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ या तो मिलते ही नहीं अगर मिलते हैं तो मरीज को ऑपरेशन के लिए अयोग्य घोषित कर देते हैं। उसके बाद खेल शुरू होता है तारीख पर तारीख देने का। यही कारण है कि मरीज परेशान हो कर अस्पताल से छुट्टी लेकर किसी निजी अस्पताल में चला जाता है। इस तरह मजबूरी में महंगे दामों में स्वास्थ्य सुधार के लिए निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

घुटने के नीचे पिछले हिस्से में रसौली नुमा कुछ है। इसको मैंने डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने जांच करके मुझे ऑपरेशन के लिए बोल दिया। मेेरे पास चार बेटियां हैं। पति चाय का काम करते हैं। मुझे तीन तारीख को यहां दाखिल कर लिया गया था। उसके बाद दो बार ऑपरेशन की तारीख दी गई, लेकिन ऑपरेशन नहीं हुआ। फिर बोला गया कि मंगलवार को होगा। अब देखते हैं कि होगा या नहीं। -अमरीक कौर
मैं मजदूरी करता हूं, मेरे पित्ते में पत्थरी है। पिछले एक सप्ताह से यहां दाखिल हूं। कोरोना का हवाला देते हुए मुझे दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। कहा कि पांच तारीख को ऑपरेशन हो जाएगा, फिर 8 तारीख दी गई कहते हैं अभी ऑपरेशन के लिए फिट नहीं हो। अब 10 तारीख दी गई है। देखो क्या बनता है। -पवन कुमार
विज्ञापन

हमारे पास चार एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं, जिनकी समय अनुसार ड्यूटी चल रही है। फिर भी अगर कहीं कोई कमी है उसे जांच के बाद ठीक करवा दिया जाएगा, जिससे कि मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े। हमारी कोशिश है कि हर मरीज को बेहतर सेवा दें। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

- डॉक्टर संजीव ग्रोवर, पीएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें