फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वुशू विमेंस लीग में प्रियांशी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा प्रियांशी ने खेल जगत में विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। 6 सितंबर को झज्जर के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (दुजाना) में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वुशु विमेंस लीग 2026-27 में प्रियांशी ने अपनी चमक बिखेरी। प्रतियोगिता के 56 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

रिंग में उतरी प्रियांशी ने अपने बेहतरीन खेल-कौशल, दृढ़ संकल्प और गजब के आत्मविश्वास से विरोधियों को धूल चटा दी। पोडियम पर पहला स्थान हासिल कर प्रियांशी ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रियांशी की इस स्वर्णिम सफलता के पीछे उसकी कोच नीलम का सटीक मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण रहा, जिसने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की इस ऐतिहासिक जीत से डीएवी स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमण सूरी ने प्रियांशी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रियांशी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। खेल शिक्षक वरुण सभरवाल ने भी खुशी जताते हुए कहा कि प्रियांशी ने विद्यालय का मान बढ़ाया है। पूरे विद्यालय परिवार ने प्रियांशी और उनकी कोच नीलम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें