फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्सल पैकिंग के लिए 300 की जगह निजी कर्मचारी वसूल रहे 500 रुपये

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्सल पैकिंग काउंटर से नदारद रेट लिस्ट। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
- ठेके पर देने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, पैकिंग के निर्धारित रेटों की सूची गायब
विज्ञापन

- लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्सल पैकिंग वसूली के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है जबकि स्टेशन पर तैनात किसी भी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है। जब वाहन चालक शिकायत देने की कोशिश करता है तो उसे पैसे लौटाकर चुप करा दिया जाता है। ऐसा ही अंबाला से बांद्रा के लिए बाइक बुक करवाने आए गौरव नामक फौजी के साथ हुआ। पार्सल पैकिंग काउंटर पर तैनात अजय ने फौजी से 300 रुपये की जगह 500 रुपये वसूल लिए। यही नहीं उसने बाइक में कुछ तेल भी छोड़ दिया ताकि बाद में उसे निकाला जा सके। गौरव का कहना है कि मुझसे बाइक बुक कराने के 500 रुपये लिए गए हैं। यहां पर रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं है।
पार्सल पैकिंग काउंटर पर अवैध वसूली का यह खेल नया नहीं है। कुछ समय पहले दिल्ली की एक कंपनी को रेलवे ने शिकायत के आधार पर ब्लैकलिस्ट कर दिया था और संबंधित एजेंसी पर अवैध वसूली के आरोप में 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। अब नई निविदा जारी होने के बाद फिर वो ही पुराना खेल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


लग चुकी आग
पार्सल पैकिंग काउंटर पर वाहनों से पेट्रोल निकालने का खेल बदस्तूर जारी है। कुछ समय पहले भी काउंटर पर पड़े पेट्रोल की वजह से आग लग गई थी। गनीमत रही थी कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, अन्यथा हादसा हो सकता था क्योंकि नजदीक ही आरक्षण केंद्र स्थापित है, वहीं मुख्य पार्सल कार्यालय का गोदाम भी है।

निर्धारित रेट
रेलवे ने वाहनों सहित अन्य सामान की पैकिंग के रेट निर्धारित किए हैं। इसमें 350 सीसी तक दोपहिया वाहनों बाइक और स्कूटर के लिए 300 रुपये निर्धारित हैं। इसी प्रकार 350 सीसी से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए 350 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं छोटे और बड़े बॉक्स के लिए 200 व 250 रुपये और अन्य छोटे कार्यों के लिए 50 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


वाहनों सहित अन्य सामान की पैकिंग का कार्य ठेके पर दिया गया है और इसके लिए रेट भी निर्धारित हैं। अगर ठेकेदार अधिक वसूली कर रहा है तो जांच-पड़ताल के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें