फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रामीणों को साइबर अपराधों से किया सतर्क

विज्ञापन
नारायणगढ़ के शाहपुर ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व गांववासी। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारायणगढ़। शाहपुर ग्राम पंचायत में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार जोली ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के लिए ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क किया। अधिवक्ता ने कहा कि किसी के भी साथ अपनी बैंकिंग गोपनीय जानकारी, ओटीपी या संदिग्ध कॉल की जानकारी साझा न करें। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और भरण-पोषण के लिए बनाए गए कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) कृष्ण कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी। शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में सरपंच जसविंद्र कौर समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें