फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन सीएचसी में निजी अस्पताल देगा एक्सरे सुविधा

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय अंबाला। आर्काइव
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की तीन सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब निजी अस्पतालों की ओर से पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों से ही यहां पर आने वाले मरीजों के एक्स-रे किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब निजी अस्पताल के साथ एमओयू बनाया है। विभाग ने एमओयू को निदेशालय के पास भेजा है। इसे जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। एक मरीज का एक्सरे करने के लिए विभाग की ओर से निजी अस्पताल को 69 रुपये दिए जाएंगे। इस पहल से टीबी मरीजों की जांच में सबसे अधिक मदद मिलेगी।
इन केंद्रों में नहीं है एक्स-रे की सुविधा

जिले में कुल छह सामुदायिक केंद्र हैं। इसमें बराड़ा, मुलाना, चौड़मस्तपुर, शहजादपुर, अंबली और सेक्टर 10 पॉलिक्लीनिक शामिल हैं। बराड़ा, मुलाना और अंबली सामुदायिक केंद्र ऐसे हैं, जिनमें अभी तक एक्सरे की सुविधा नहीं है। इसलिए मरीजों को मजबूरन नागरिक अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों का समय भी बर्बाद होता है। वहीं जो मरीज नागरिक अस्पताल नहीं जा सकते वे प्राइवेट संस्थानों में अधिक पैसे देकर एक्स-रे करवाते हैं। इधर, टीबी मुक्त अभियान के तहत भी मरीजों के एक्स-रे करने के लिए ग्रामीण स्तर के केंद्रों में सुविधाओं का अभाव है। इसलिए अभियान को लेकर भी विभाग का यह कदम मददगार साबित होगा।
विज्ञापन




दो एमएमयू वैन लगाई



विभाग की ओर से चलाए जा रहे 100 दिनों के निक्षय जांच शिविर अभियान भी 17 मार्च को पूरा हो जाएगा। यह अभियान सात दिसंबर को शुरू हुआ था। आठ दिनों के भीतर ही 100 दिन पूरे हो जांएगे। इस अभियान में 400 गांवों में जाकर लोगों की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही जिनमें टीबी के लक्षण मिलते हैं उन्हें उपचार के लिए परामर्श दिया जा रहा है।
वर्जन

हमारी ओर से टीबी मरीजों की जांच में तेजी लाने के लिए प्राइवेट अस्पताल के साथ एमओयू किया गया है। इसकी स्वीकृति मिलनी बाकी है। इससे अभियान को भी तेजी मिलेगी।
विज्ञापन

-डॉ. पल्लवी, एमओ टीबी विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें