अंबाला सिटी। एसए जैन पीजी कॉलेज में वार्षिक मदन लाल जैन मेमोरियल ट्रॉफी इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कॉलेज के सभी हाउस शामिल रहे। इसमें आकाश, पृथ्वी, अग्नि और जल सम्मिलित रहे।
इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राजेंद्र कुमार जैन ने अपनी पत्नी मीना जैन, भाई अनिल जैन और भाभी सुनीता जैन के साथ शिरकत की। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने मुख्यातिथि एवं उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान कॉलेज के युवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग और संगीत विभाग की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
कॉलेज प्रबंधक समिति प्रधान राजेंद्र कुमार जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में खेल अहम भूमिका अदा करते हैं और खेल स्वस्थ जीवन शैली का आधार हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार ने इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता के खेलों के बारे में जानकारी दी।
प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
फुटबॉल : लड़कियों की प्रतियोगिता में आकाश हाउस प्रथम और जल हाउस द्वितीय, पृथ्वी हाउस तृतीय।
वालीबॉल : पृथ्वी हाउस प्रथम, आकाश हाउस द्वितीय जल हाउस तृतीय रहा।
क्रिकेट : अग्नि हाउस प्रथम, पृथ्वी हाउस द्वितीय व आकाश हाउस तृतीय रहा।
बैडमिंटन: लड़कियां में पृथ्वी हाउस प्रथम, आकाश हाउस द्वितीय, जल हाउस तृतीय।
100 मीटर दौड़ : लड़कों में सौरभ प्रथम, हर्ष द्वितीय, मनदीप तृतीय रहा, लड़कियों में मोनिका प्रथम, लीजा द्वितीय, सुनैना तृतीय रही।
200 मीटर दौड़ : लड़कियों में मोनिका प्रथम, निधि द्वितीय, लीजा तृतीय रही।
800 मीटर दौड़ : लड़कों में जतिन प्रथम, दीपक द्वितीय, अंकित तृतीय रहे।
रिले दौड़ : लड़कियों में पृथ्वी हाउस प्रथम, आकाश हाउस द्वितीय, अग्नि हाउस तृतीय रहा।
रिले दौड़ : लड़कों में अग्नि हाउस प्रथम, आकाश हाउस द्वितीय, जल हाउस तृतीय रहा।
लंबी कूद : लड़कों में सौरभ प्रथम, मनदीप द्वितीय व अभिषेक तृतीय, लड़कियों में लीजा प्रथम, निधि द्वितीय, सुनैना तृतीय रही।
शॉट पुट : लड़कियों में दिव्या प्रथम, लीजा द्वितीय, श्वेता तृतीय रहे। इसी तरह लड़कों में भास्कर प्रथम, नवनीत द्वितीय, जतिन तृतीय रहे।
रस्साकसी : लड़कियों में पृथ्वी हाउस प्रथम, अग्नि हाउस द्वितीय, आकाश हाउस तृतीय, लड़कों में अग्नि हाउस प्रथम, पृथ्वी हाउस द्वितीय, आकाश और जल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवरआल ट्राफी पृथ्वी हाउस ने प्राप्त की। द्वितीय स्थान आकाश हाउस ने प्राप्त किया। लड़कियों में श्रेष्ठ एथलीट मोनिका पृथ्वी हाउस से रही। लड़कों में श्रेष्ठ एथलीट मनदीप अग्नि हाउस से रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. भारती और डॉ. रितु ने किया।